मौसम की बडी खबर ; यहा बढेगी ठंड तो यहाँ बारीश का अलर्ट ; पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बर्फबारी हो रही है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। हवाओं के रुख में बदलाव के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली-एनसीआर के आसपास न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके विपरीत मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरला में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे, जहां 15 दिसंबर को शीत लहर जैसी स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
16 दिसंबर को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव दक्षिणी भारत में देखने को मिलेगा। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में कई दिनों के बाद बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। बाकी देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।




















